yatra par jaane se pehle inh 4 apps ko jarur kare download, binaa internet ke bhi aayenge kaam। अगर आप देश या देश से बाहर यात्रा पर जाने वाले हैं, तो हमारी ये खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको 4 ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो यात्रा के दौरान आपके काफी काम आएंगे। इन एप्स के लिए आपको इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Here Wego: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 35 एमबी है।
yatra par jaane se pehle inh 4 apps ko jarur kare download, binaa internet ke bhi aayenge kaam
फीचर्स- एप में आप बिना इंटरनेट के भी किसी भी जगह का मैप देख सकते हैं। इसके अलावा आपको वॉयस जीपीएस नेविगेशन कमांड भी मिलता है। एप आपको यातायात से लेकर ट्रैफिक तक की जानकारी देता है।
Travkart: एप को 10 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.8 स्टार मिला है। एप की साइज 6 एमबी है।
फीचर्स- यात्रा की शुरुआत करने से लेकर खत्म होने तक एप आपको रियल टाइम ऑफर्स के बारे में बताता है। एप में आपको स्पेशल ऑफर्स, बेस्ट डील्स और लेटेस्ट इवेंट्स के बारे में जानकारी मिलती है। एप को आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Translate: एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 56 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 13 एमबी है।
yatra par jaane se pehle inh 4 apps ko jarur kare download, binaa internet ke bhi aayenge kaam
फीचर्स- अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो आपके पास गूगल ट्रांसलेटर होना जरूरी है। एप बिना इंटरनेट के भी काम करता है। एप में करीब 100 भाषाओं का स्पोर्ट मिलता है। ऐसे में अगर आप चीन, जापान, ब्राजील या रूस जैसे देशों में जा रहे हैं, तो आपको अपने फोन में ये एप जरूर डाउनलोड करना चाहिए।
Podcast App: एप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप की साइज 5.7 एमबी है।
yatra par jaane se pehle inh 4 apps ko jarur kare download, binaa internet ke bhi aayenge kaam
फीचर्स- अगर आप अपनी यात्रा के दौरान बोर नहीं होना चाहते हैं तो आपको अपने फोन में इस एप को जरूर रखना चाहिए। कई बार यात्रा के दौरान फ्लाइट या टैन के लेट हो जाने पर या फिर बस जैसी यात्रा में टाइम पास के लिए यह एप आपके काम आ सकता है। एप में कई मैगेजींन्स और कॉमिक्स पढ़ने को मिलते हैं।