Xiaomi Mi Band 3 will be launched on May 31 with the Mi8 and the MiUI 10 | Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Xiaomi Mi Band 3 will be launched on May 31 with the Mi8 and the MiUI 10 | Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च

Share This
Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च Xiaomi Mi Band 3  ख़ास बातें Xiaomi Mi Band 3 का कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना तय Xiaomi Mi Band 3 की भारत में उपलब्धता पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं खुद सीनियर वीपी और सीईओ ने कर दी है बैंड को लेकर पुष्टि Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस वियरेबल को लेकर कंपनी ने स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी नहीं दी है। साथ ही Xiaomi Mi Band 3 की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने ऑरिजिनल मी बैंड को अप्रैल 2015 में उतारा था।  बाद में दो साल बाद मी बैंड 2 पेश किया गया। साथ ही मी बैंड एचआरएक्स एडिशन ने साल 2017 में दस्तक दी। कंपनी ने भारतीय बाज़ार में मी बैंड 2 कीमत में कटौती कर पेश किया था। अब शाओमी के सीईओ ली जुन और सीनियर वीपी वैंग ज़ेंग ने खुलासा किया है कि Xiaomi Mi Band 3 को शाओमी मी 8 और मीयूआई 10 के साथ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।   Mi 8 फ्लैगशिप के साथ शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी थी कि वह मीयूआई 10 को अपने सालाना समारोह में पेश करेगी। सीईओ ली जुन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी Mi बैंड 3 लेकर आ रही है। इसी तरह वेंग ज़ेंग ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि Mi बैंड 3 वियरेबल 31 मई को दस्तक देगा।  बता दें कि वियेरेबल के बाज़ार ने तेज़ी पकड़ी है और साल 2018 की पहली तिमाही में यह 35 फीसदी की तेज़ी से बढ़ा है। Xiaomi के लिए Mi Band 3 लॉन्च करने का यह मुफीद वक्त है। यह जानकारी कैनालिस की रिपोर्ट में सामने आई है। ऐप्पल और शाओमी मिलकर वियरेबल बाज़ार पर 36 फीसदी की हिस्सेदारी 'हथिया' चुके हैं।  ऐप्पल ने करीब 40 लाख के करीब ऐप्पल वॉच शिपमेंट किए, जबकि शाओमी का यह आंकड़ा 37 लाख रहा।
Xiaomi Mi Band 3

ख़ास बातें

  • Xiaomi Mi Band 3 का कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना तय
  • Xiaomi Mi Band 3 की भारत में उपलब्धता पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
  • खुद सीनियर वीपी और सीईओ ने कर दी है बैंड को लेकर पुष्टि
Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस वियरेबल को लेकर कंपनी ने स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी नहीं दी है। साथ ही Xiaomi Mi Band 3 की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने ऑरिजिनल मी बैंड को अप्रैल 2015 में उतारा था।

बाद में दो साल बाद मी बैंड 2 पेश किया गया। साथ ही मी बैंड एचआरएक्स एडिशन ने साल 2017 में दस्तक दी। कंपनी ने भारतीय बाज़ार में मी बैंड 2 कीमत में कटौती कर पेश किया था। अब शाओमी के सीईओ ली जुन और सीनियर वीपी वैंग ज़ेंग ने खुलासा किया है कि Xiaomi Mi Band 3 को शाओमी मी 8 और मीयूआई 10 के साथ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

Mi 8 फ्लैगशिप के साथ शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी थी कि वह मीयूआई 10 को अपने सालाना समारोह में पेश करेगी। सीईओ ली जुन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी Mi बैंड 3 लेकर आ रही है। इसी तरह वेंग ज़ेंग ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि Mi बैंड 3 वियरेबल 31 मई को दस्तक देगा।

बता दें कि वियेरेबल के बाज़ार ने तेज़ी पकड़ी है और साल 2018 की पहली तिमाही में यह 35 फीसदी की तेज़ी से बढ़ा है। Xiaomi के लिए Mi Band 3 लॉन्च करने का यह मुफीद वक्त है। यह जानकारी कैनालिस की रिपोर्ट में सामने आई है। ऐप्पल और शाओमी मिलकर वियरेबल बाज़ार पर 36 फीसदी की हिस्सेदारी 'हथिया' चुके हैं।  ऐप्पल ने करीब 40 लाख के करीब ऐप्पल वॉच शिपमेंट किए, जबकि शाओमी का यह आंकड़ा 37 लाख रहा।

No comments:

Post a Comment