yeh 4 apps badaayenge aapke smartphone ki speed, khatam hogaa phone kaa garam hona। क्या आपका फोन स्लो काम कर रहा है? क्या आपको भी फोन के बार-बार गर्म होने की शिकायत रहती है? अगर आपका जवाब हां है तो, हम लेकर आएं हैं ऐसे 4 एप्स की जानकारी जो आपके फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के साथ-साथ फोन के गर्म होने की समस्या से भी आपको निजात दिला देंगे। आइए जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Clean Master: एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 स्टार रेटिंग मिली है। इस एप को 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 18 एमबी की है।
yeh 4 apps badaayenge aapke smartphone ki speed, khatam hogaa phone kaa garam hona
फीचर्स: यूजर्स के बीच यह एप काफी लोकप्रिय है। एप कैश मेमोरी को डिलीट करता है जिससे आपके फोन की मेमोरी स्पेस बढ़ जाती है। एप एंटीवायरस की तरह भी काम करता है। एप फोन की स्पीड बढ़ाने के काम आता है। अगर आप अपने फोन पर ज्यादा गेम खेलते हैं तो यह एप आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
CCleaner: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिले हैं। एप को 8 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
yeh 4 apps badaayenge aapke smartphone ki speed, khatam hogaa phone kaa garam hona
फीचर्स- एप की मदद से आप अपने फोन की स्पीड और स्पेस दोनों को बढ़ा सकते हैं। एप का इंटरफेस काफी सिंपल है जिससे इसका इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।
Avast Cleanup & Boost: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं। एप को 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 18 एमबी है।
yeh 4 apps badaayenge aapke smartphone ki speed, khatam hogaa phone kaa garam hona
फीचर्स- अपने एंटी वायरस फीचर्स के लिए लोकप्रिय Avast आपके फोन के उन फीचर्स को खत्म कर देता है जिनकी आपको जरूरत नहीं होती है और जो फोन की बैकग्राउंड में फालतू स्पेस ले रहे होते हैं।
Turbo Cleaner: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिले हैं, जिसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 6.2 एमबी है।
yeh 4 apps badaayenge aapke smartphone ki speed, khatam hogaa phone kaa garam hona
फीचर्स- एप फोन की स्पीड बढ़ाने के अलावा सिक्योरिटी फीचर्स के भी काम आता है।