लेनोवो ने अपने हाल में आए टीजर्स में हिंट दी है की कंपनी नई डिवाइस लेकर आने वाली है। कंपनी की यह डिवाइस अन्य डिवाइसेज से काफी अलग होने वाली है। टीजर के अनुसार लेनोवो फुल स्क्रीन स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो ऐसा होगा जैसा पहले किसी डिवाइस में नहीं देखा गया है। यानि की कंपनी सही मायनों में एक फुल स्क्रीन स्मार्टफोन लेकर आ सकती है।
फोन के फ्रंट में नॉच भी नहीं होगी। इसक के साथ हाल में आए टीजर से यह भी पता चलता है की हैंडसेट में 4TB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। आमतौर पर, स्मार्टफोन्स में 1TB या उससे अधिक की स्टोरेज होना आम बात नहीं है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी अधिकतम 256GB स्टोरेज ही मिलती है। हालांकि, कुछ मनुफक्चरर्स TB तक पहुंचे हैं।
लेनोवो के प्रेजिडेंट Chang Cheng ने हिंट दी है की यह डिवाइस लेनोवो Z5 हो सकती है और इसमें 4TB स्टोरेज दी जा सकती है। इससे पहले उन्होंने कहा था की Z5 टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े बदलाव लेकर आएगा। इसमें 18 पेटेंट टेक्नोलॉजी होंगी। Cheng के लेटेस्ट टीजर में बताया गया है की 4TB स्टोरेज के साथ यूजर्स क्या कुछ कर सकते हैं। इससे 1 मिलियन फोटोज सेव की जा सकती हैं, 12000 एचडी मूवीज स्टोर की जा सकती हैं और 15000 म्यूजिक फाइल्स सेव की जा सकती हैं। लेनोवो Z5 को चीन में 14 जून को लॉन्च कर सकता है।