Bhim app ke naye update mein aaya bill payment ka feature, Android and ios users ke liye available, Bhim एप के नए अपडेट में आया बिल पेमेंट का विकल्प, Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध। भीम भारत सरकार की डिजिटल पेमेंट एप है। इसे भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया था। भीम से UPI आधारित पेमेंट्स की जा सकती हैं। हालांकि, एप को अब बिल पेमेंट सपोर्ट के लिए अपडेट कर दिया गया है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम द्वारा पॉवर्ड इस एप को ऑल-इन-वन बनाने का प्रयास किया गया है।
इस अपडेट को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। अपडेट करने के बाद, एप में ट्रांसफर मनी सेक्शन के बिलकुल नीचे 'बिल पे' नाम से नया सेक्शन जुड़ जाएगा। पहला टैब माय बिल्स का है जहां जोड़े गए बिलर्स दिखेंगे। अभी के लिए, भीम एप टाटा डोकोमो, बीएसएनएल, आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन का पोस्टपेड मोबाइल बिल पेमेंट सपोर्ट करती है। इसके जरिए बिजली का बिल भी भरा जा सकता है। इसमें मुख्य सेवा प्रदाता जुड़े हुए है। इसके अलावा, ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर्स जैसे की कनेक्ट ब्रॉडबैंड, हैथवे, ACT फाइबर्नेट और तिकोना उपलब्ध है। लेकिन इसमें एमटीएनएल, बीएसएनएल और एयरटेल जैसे नाम नहीं है। इसके अलावा एमटीएनएल, बीएसएनएल और टाटा डोकोमो लनलाइन बिल भरने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है। कुछ राज्यों में इसमें पानी की बिल भरने की भी सुविधा है।
अभी के लिए ऐसा लगता है की भीम एप पायलट फेज में है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिल पेमेंट विकल्प आने के बाद भी यूजर्स के पास बिल पेमेंट के बहुत विकल्प उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भीम एप सीधे बैंक अकाउंट से पेमेंट करने का आसान तरीका उपलब्ध करवा रहा है। भीम एप की टक्कर में गूगल तेज एप भी मौजूद है। इससे DTH, बिजली, मोबाइल और इंटरनेट बिल्स भरे जा सकते है। हाल ही में , सैमसंग ने सैमसंग पे एप भी अपडेट की है। इस अपडेट में बिल पेमेंट लाया गया था।