Vivo Y83 ko bharat mein launch kiye jaane ki khabar, iphone X jaisa display wala hai yahan phone, Vivo Y83 को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर, आईफोन X जैसे डिस्प्ले वाला है यह फोन - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Vivo Y83 ko bharat mein launch kiye jaane ki khabar, iphone X jaisa display wala hai yahan phone, Vivo Y83 को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर, आईफोन X जैसे डिस्प्ले वाला है यह फोन

Share This
Vivo Y83 ko bharat mein launch kiye jaane ki khabar, iphone X jaisa display wala hai yahan phone, Vivo Y83 को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर, आईफोन X जैसे डिस्प्ले वाला है यह फोन
Vivo Y83 ko bharat mein launch kiye jaane ki khabar, iphone X jaisa display wala hai yahan phone, Vivo Y83 को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर, आईफोन X जैसे डिस्प्ले वाला है यह फोन  

Vivo Y83 ko bharat mein launch kiye jaane ki khabar, iphone X jaisa display wala hai yahan phone, Vivo Y83 को भारत में लॉन्च किए जाने की खबर, आईफोन X जैसे डिस्प्ले वाला है यह फोन  | 
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन वीवो वाई83 के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि Vivo ने इस हैंडसेट को चुपचाप भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह जानकारी मुंबई के नामी रिटलेर महेश टेलीकॉम ने दी है। पता चला है कि फुलव्यू डिस्प्ले और आईफोन X जैसे नॉच से लैस Vivo Y83 को भारत में 14,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि चीनी मार्केट में इस हैंडसेट को पिछले हफ्ते ही 1,498 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) में लॉन्च किया गयाथा। हालांकि, यहां वाले मॉडल की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के ज़रिए कीमत के साथ Vivo Y83 को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। इस कीमत में वीवो वाई83 की सीधी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J6 से होगी। रिटेल बॉक्स के मुताबिक, यह फोन कंपनी के 'Make in India' प्रोग्राम का हिस्सा है। हमने वीवो इंडिया से इस हैंडसेट के लॉन्च की पुष्टि को लेकर संपर्क किया है। नए जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

Vivo Y83 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo Y83 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू 2.0 आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। Vivo Y83 में ऑक्टा-कोर हीलियो पी20 प्रोसेसर है। चिप आम एआई फ्रेमवर्क को सपोर्ट करती है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियर पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो फेस रिकग्निशन से लैस होगा। ध्यान रहे, फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आपको मिलेगा। कैमरा फीचर में एआई फेस ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी शामिल हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी।

Vivo Y83 के अन्य फीचर में फेस एक्सेस 2.0, गेम मोड 2.0, स्मार्ट स्पि्लट 3.0, ऐप क्लोन और आई प्रोटेक्शन शामिल हैं। इस फोन का वज़न 151 ग्राम।

No comments:

Post a Comment