Xiaomi Mi 8 launch, 2 rear camera and infrared face unlock se hai lais, Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Xiaomi Mi 8 launch, 2 rear camera and infrared face unlock se hai lais, Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस

Share This
Xiaomi Mi 8 launch, 2 rear camera and infrared face unlock se hai lais, Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस
Xiaomi Mi 8 launch, 2 rear camera and infrared face unlock se hai lais, Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस 
Xiaomi Mi 8 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

Xiaomi Mi 8 launch, 2 rear camera and infrared face unlock se hai lais, Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस | कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में इस हैंडसेट से पर्दा उठाया। उम्मीद के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ आया है। अहम खासियत की बात करें तो Xiaomi Mi 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, इंफ्रारेड फेस अनलॉक और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को भी लॉन्च किया गया जो 3डी फेस रिकग्निशन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रांसपेरेंट बैक जैसे एक्सक्लूसिव फीचर के साथ आता है। कंपनी ने इस इवेंट में Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया।
 

Xiaomi Mi 8 कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi 8 की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Mi 8 Explorer Edition में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) है।

Xiaomi Mi 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi 8 हैंडसेट मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दावा किया गया है कि अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में फोन को 301,472 का स्कोर मिला। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। बता दें कि 8 जीबी रैम सिर्फ एक्सप्लोरर एडिशन के लिए है।

अब बात कैमरे की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनकी पोज़ीशन आईफोन X जैसी है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल, 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, एआई पोर्ट्रेट, एआई सीन डिटेक्शन और वीडियो डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi Mi 8 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट सेल्फी और ब्यूटीफाई जैसे फीचर से लैस है। स्टोरेज के लिए तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3400 एमएएच की बैटरी।

Xiaomi Mi 8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment