Aapke business mein bade kaam aayenge yeh 4 apps, meeting se lekar team thak ko karte hai manage। अगर आप किसी बिजनेस को शुरू करने जा रहे हैं, तो हम आपके लिए 4 ऐसे एप्स लेकर आए हैं जो मीटिंग से लेकर टीम मेंबर्स और सोशल मीडिया अकाउंट तक को मैनेज करते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Slack: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 26 एमबी है।
फीचर्स- एप की मदद से आप पूरी टीम के साथ एक ही जगह पर बात कर सकते हैं। एप की मदद से आप अपनी मीटिंग को प्लान करने से लेकर टीम मेंबर्स तक से जुड़ सकते हैं।
Buffer: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 34 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 7.4 एमबी है।
फीचर्स: एप की मदद से आप अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया को शेयर करने से लेकर मैनेज तक कर सकते हैं।
Programminh Hub: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 55 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 14 एमबी है।
फीचर्स: C, C++, HTML, Java, Python जैसी 17 प्रोग्रामिंग लैंगवेज को सीखने के लिए यह एप आपके काफी काम आ सकती है। सीधी भाषा में कहें तो यह आपका प्रोग्रामिंग गुरू बन सकता है।
Toggl: एप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.8 स्टार मिला है, जिसे 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
फीचर्स: एप आपको बताता है कि किस मीटिंग में कितना वक्त लगेगा। इसके अलावा एप आपको उन सारे कामों की याद दिलाता है, जिन्हें करना जरूरी है।