fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand। FIFA World Cup 2018 में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएं हैं 5 एप्स जिनपर फुटबॉल से लेकर क्रिकेट तक की हर खबर मिलेगी। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Cricbuzz: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला, जिसे 8 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 4.5 एमबी है।
fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand
फीचर्स- क्रिकेट के दिवानों के लिए यह एक बेहतरीन एप है। यहां आपको लाइव स्कोर से लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलती है। न्यूज और वीडियो के जरिए आप किसी भी मैच पर अपनी नजर बनाए रख सकते हैं।
FIFA: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिला है। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 3.2 एमबी है।
fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand
फीचर्स- यह फीफा की ऑफिशियल एप है। एप में आप खबर, हाईलाइट्स और एक्सक्ल्यूसिव फुटेज को देख सकेंगे। अब जब फीफा वर्ल्ड कप में ज्यादा समय नहीं रह गया है ऐसे में ये एप आपके लिए न बेहतर होगा बल्कि जरूरी भी साबित हो सकता है।
FotMob: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 स्टार मिला है, जिसे 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।
fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand
फीचर्स- एप देखने में साधारण सा लगता है लेकिन इसका फंक्शन शानदार है। एप में सबसे तेज फुटबॉल स्कोर को आप देख सकेंगे। एप फोन की स्पीड का भी बहुत कम इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर आप फुटबॉल के लाइव स्कोर का मजा लेना चाहते हैं तो ये एप आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प बन सकता है।
ESPN: एप को 1 करोड़ ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 14 एमबी है।
fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand
फीचर्स- एप पर आप क्रिकेट लाइव स्कोर, न्यूज और वीडियोज की जानकारी एक ही जगह पा सकेंगे।
Yahoo Sports: एप को 1 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 31 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
fifa world cup se cricket thak ki har khabar milegi aapke smartphone par, yeh 5 apps aayenge pasand
फीचर्स- एप पर आप अपनी पसंद का स्पोर्ट चुन सकते हैं। साथ ही आप अपनी पसंद की स्पोर्ट टीम के बारे में हर न्यूज, वीडियोज और ब्लॉग की जानकारी पा सकेंगे।