photography ke shaukeenon ko pasand aayega yeh 4 apps, saadhaaran se camera ko bhi banaa dete hai khaas। अगर आपको लगता है कि साधारण कैमरे से बेहतर फोटोग्राफी नहीं हो सकती, तो हम लेकर आएं 4 ऐसे एप्स जिनकी मदद से आप फोटो की क्वालिटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Instagram: एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला, जिसे 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।
photography ke shaukeenon ko pasand aayega yeh 4 apps, saadhaaran se camera ko bhi banaa dete hai khaas
फीचर्स- दुनिया की सबसे बड़ी सोशल फोटो नेटवर्किंग साइट्स में से एक इंस्टाग्राम में फोटोग्राफी के लिए कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। एप से की गई फोटोग्राफी में फोन के बदले ज्यादा बेहतर क्वालिटी मिलती है। एप में एडिटिंग को लेकर भी कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी फोटो को और भी बेहतर बना सकते हैं।
VSCO: एप को 5 करोड़ ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 48 एमबी है।
photography ke shaukeenon ko pasand aayega yeh 4 apps, saadhaaran se camera ko bhi banaa dete hai khaas
फीचर्स- एप में फोटोग्राफी के लिए कई सारे टूल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोटो की क्वालिटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। एप में लैंडस्केप से लेकर पोर्टेट मोड के लिए अलग-अलग टूल्स और फीचर्स दिए गए हैं।
Open Camera: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.3 एमबी है।
photography ke shaukeenon ko pasand aayega yeh 4 apps, saadhaaran se camera ko bhi banaa dete hai khaas
फीचर्स- एप का इंटरफेस काफी सिंपल है जिससे आप इसके फीचर्स को आसानी से समझ सकते हैं। एप आपके फोन में बहुत कम स्पेस लेता है। एप में आपको विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे जो इसकी बड़ी खासियतों में से एक है।
Little Photo: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 57 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.2 एमबी है।
photography ke shaukeenon ko pasand aayega yeh 4 apps, saadhaaran se camera ko bhi banaa dete hai khaas
फीचर्स- एप में री टच जैसे फीचर्स मिलते हैं। एप की मदद से आप किसी भी कंडिशन में बेहतर फोटोग्राफी कर सकते हैं।