Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram

Share This
Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram

Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram
Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram
Oppo Find X

Oppo Find X launch, anokhe camera slider slider vaale ish phone mein hai 8 gb ram | लंबे समय से आ रहीं जानकारियों के बाद आखिरकार Oppo ने अपना फ्लैगशिप फोन Find X लॉन्च कर दिया है। Oppo Find X के ख़ास फीचर हैं -  इसका मोटोराइज्ड कैमरा स्लाइडर, जो अपने आप पॉप-अप होता है। Oppo Find X के लिए दावा किया गया है कि इसका स्लाइडर 3 लाख बार जांचा गया है। अन्य प्रमुख फीचर हैं - स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3डी फेशियल स्कैनिंग।  Oppo का यह नया फ्लैगशिप इसी साल अगस्त से उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी ने  Oppo Find X की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है।
 

Oppo Find X कीमत, उपलब्धता

पेरिस इवेंट में Oppo ने Find X की कीमत से पर्दा उठाया। स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) है। जिसे अगस्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी 12 जुलाई को मिल सकती है। चीन में इवेंट का आयोजन 29 जून को किया गया है। इसके अलावा Oppo Find X का लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी है, जिसमें 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कार्बन फाइबर बैक, सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस इस फोन की कीमत 1,699 यूरो (1,34,400 रुपये) है।
 

Oppo Find X डिज़ाइन

Oppo Find X दो वेरिएंट में आया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूज़र को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।
 
oppo find x inline 2

Oppo Find X में चमकदार मेटल बैक कर्व्ड एजेस के साथ मिलेगा। इसमें फ्रंट व बैक पर कैमरा सेंसर नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड स्लाइडर है, जो खुलता है और अपने आप बंद हो जाता है। फोन को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलेगा और आपका फेस स्कैन होगा। स्लाइडर के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले पर गैलेक्सी एस9 जैसा कर्व है। अन्य फीचर में है - 3डी ओमोजी, जो ऐप्पल के एनीमोजी से प्रेरित है।   
 

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में डुअल सिम स्लॉट है। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि, एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।
 
oppo find x inline

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर (क्रमश:) दिया गया है। साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा।

स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं। Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है

No comments:

Post a Comment