Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj se - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj se

Share This
Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj se  

Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj se
Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj seOppo के Realme 1 का ख़ास वेरिएंट

Oppo Realme 1 ke ish khaas variant ki sell aaj se | Oppo के सब-ब्रांड Realme का Realme स्मार्टफोन का नया एडिशन आज भारत में सेल के लिए उतारा गया है। रियलमी 1 के Moonlight Silver रंग वेरिएंट का मुकाबला  Xiaomi Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 से प्रमुख तौर पर होगा। Realme 1 के इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। जिन यूज़र को Realme 1 को खरीदने की चाहत है, वे इसे अमेज़न इंडिया पर खरीद पाएंगे।

Realme 1 में तीन रंग विकल्प - डायमंड ब्लैक, सोलर रेड और लिमिटेड मूनलाइट सिल्वर उपलब्ध हैं। पिछले महीने, ओप्पो के सिर्फ ऑनलाइन मौज़ूदगी वाले सब-ब्रांड Realme ने Realme 1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हैंडसेट को ओप्पो ने अमेज़न एक्सक्लूसिव कहकर उतारा था, जिसके 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट होने का भी दावा किया गया था।  

Realme 1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसकी बिक्री सोमवार से अमेज़न इंडिया पर शुरू हो रही है। लेटेस्ट वेरिएंट के अलावा Realme 1 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।

No comments:

Post a Comment