Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastak - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastak

Share This
Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastak 

Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastak
Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastakRedmi 6 आज होगा लॉन्च

Redmi 6 aaj hoga launch, Redmi 6 Plus ya Pro bhi de sakte hai dastak | Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 मंगलवार को  चीन में लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का सुबह 11:30 बजे एक इवेंट है, जहां कंपनी Redmi 6A, Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro से भी पर्दा उठा सकती है। बता दें कि रेडमी 5 लाइन-अप आने के कुछ महीने बाद ही रेडमी 6 की झलक मई में मिली थी। पहले रेडमी 6 व रेडमी 6ए चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए थे, अब एक अन्य मॉडल सामने आया जिसके 'प्लस' या 'प्रो' होने की उम्मीद जताई गई।

पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे हाल में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर। Xiaomi ने रेडमी 6 के बारे में लंबे वक्त तक बिना किसी लैग वाली परफॉर्मेंस का दावा किया है। याद रहे कि Xiaomi इस बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के संबंध में वीबो पर पहले ही टीज़र ज़ारी कर चुकी है।
 

Xiaomi Redmi 6 के कथित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में आ सकता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर संभवत: स्नैपड्रैगन 625 होगा। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हो सकते हैं- 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज।

Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro भी लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

No comments:

Post a Comment