vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch

Share This
vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch

vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch
vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch
Vivo Nex
vivo nex ke teaser mein dikha phone ka anootha front camera, 12 june ko hoga launch | Vivo Nex आधिकारिक तौर पर 12 जून को लॉन्च होगा लेकिन इससे पहले कंपनी ने टीज़र जारी किया है। आधिकारिक टीज़र ने पुष्टि की है कि Vivo Nex हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा है। बता दें कि इसी तरह का फोन Vivo Apex एमडब्ल्यूसी 2018 में शोकेस किया गया था। लेटेस्ट डिवेलपमेंट इस आगामी फोन के चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर तीन वेरिएंट देखे जाने के बाद आए हैं। ये वेरिएंट हैं Nex A, Nexus S और Nex, जिनमें फास्ट चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट की बात कही गई है।

टीज़र को वीवो ने चीनी सोशल साइट वीबो पर पोस्ट किया है, जिसमें टॉप पर पॉप-अप कैमरा देखा जा सकता है। यह यूनीक सेल्फी कैमरा पहली बार वीवो एपेक्स कॉन्सेप्ट के तौर पर एमडब्ल्यूसी 2018 में देखा गया था। ध्यान रहे, चीन में वीवो ने एपेक्स से मार्च में ही पर्दा उठा दिया था और कहा था कि बाकी बाज़ारों में यह साल 2018 के मध्य में दस्तक देगा। हालांकि, वीवो ने इसे लेकर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। Nex दरअसल, वीवो का कॉन्सेप्ट फोन एपेक्स ही है।
 
vivo

पॉप-अप कैमरे के अलावा टीज़र ने इशारा दिया है कि Vivo Nex यूज़र को बेहतर कैमरे का अनुभव देगा। यह एआई फीचर से लैस होगा। साथ ही कहा जा सकता है कि फोन में नए सेल्फी आधारित फीचर ज़रूर होंगे।

इस महीने की शुरुआत में वीवो ने एक तस्वीर वीबो एकाउंट पर पोस्ट की थी, जिसमें वीवो नेक्स के बारे में इशारा मिला था।  तस्वीर ने फोन में हाफ स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर को हिंट किया था। ऐसा ही वीवो एपेक्स में भी देखा गया था।

3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो नेक्स के तीन वेरिएंट होंगे। प्रीमियम नेक्स के 6,998 चीनी युआन (73,200 रुपये) कीमत में आने की उम्मीद है। जबकि इसका सस्ता वेरिएंट 4,998 चीनी युआन (52,300 रुपये) कीमत वाला है। हैंडसेट के 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ आने की चर्चा है। इसमें एंबियेंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर अंडर डिस्प्ले दिए जाएंगे। पॉप-अप सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। यह 0.8 सेकंड में एलीवेट होगा।

No comments:

Post a Comment