All Nokia phones will get Android P update | Nokia के सभी फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

All Nokia phones will get Android P update | Nokia के सभी फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट

Share This
All Nokia phones will get Android P update | Nokia के सभी फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट
All Nokia phones will get Android P update | Nokia के सभी फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट  
Nokia फोन ने ग्लोबल बाज़ार में तब एंट्री मारी थी, जब एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के नेक्स्ट जेन फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में उतारे थे। लॉन्च के बाद से नोकिया के फोन, समय पर अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।  Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि कर दी थी कि  Nokia के सभी फोन में एंड्रॉयड पी अपडेट जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त  Nokia 2 को जून में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। एंड्रॉयड पी सॉफ्टवेयर अपडेट नोकिया के कुलजमा सभी फोन में दिया जाएगा।

इसमें बजट फोन Nokia 1 से लेकर Nokia 8 Sirocco तक शामिल हैं। यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल के ग्लोबल मार्केटिंग मैनेजर नील ब्रोडले ने दी है। साल 2017 की रेंज को अपग्रेड मिलेगा ही, साथ ही 2018 में उतारे गए स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड पी अपडेट, दो साल के वादे के मुताबिक दिया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही नोकिया 5 (2017) और नोकिया 6 (2017) को एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने की बात कही थी। इसके अलावा नोकिया 1 और नोकिया 2.1 एंड्रॉयड पी के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेंगे।

नोकिया हमेशा से गूगल के एंड्रॉयड अपडेट्स को देने वाली पहली कंपनी रही है। गूगल की सालाना कॉन्फ्रेंस में नोकिया 7 प्लस पहला थर्ड पार्टी हैंडसेट था, जिसे एंड्रॉयड पी डिवेलपर प्रिव्यू 2 मिला था। अक्टूबर में लॉन्च हुए Nokia 2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। इसकी जानकारी एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में दी है। यह अपडेट एंट्री लेवल हैंडसेट में इसी साल जून में दे दिया जाएगा। इस तरह नोकिया के हर फोन को लेटेस्ट अपडेट मिल जाएगा।

ध्यान रहे, एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 स्मार्टफोन को मॉस्को में आयोजित हुए इवेंट में लॉन्च कर दिया है। नोकिया 2 (2018) एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर चलेगा, जबकि नकोयिा 3 (2018) और नोकिया 5 (2018) एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

No comments:

Post a Comment