Inh 3 apps ki madad se sikhe cooking ke saare tips, milegi 3 lakh se bhi jayada recipes। क्या आपको भी खाना बनाना पसंद है, तो हम लेकर आए हैं तीन ऐसे एप्स जहां आपको 15,000 से भी ज्यादा रेसिपीस मिलेंगी। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में
Cookpad: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 11 एमबी है।
फीचर्स: एप में आपको एक ऐसी वर्चुअल दुनिया मिलती है जहां आप अपनी रेसिपीस को दोस्तों, परिवार से लेकर अजनबियों तक से शेयर कर सकते हैं। आपको अपने डिश की फोटो को अपलोड करना होगा, जिसके बाद दूसरे लोग उसपर कमेंट करके जवाब या फीडबैक देते हैं।
Yummly: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 89 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 25 एमबी है।
फीचर्स: एप की बात का ख्याल रखता है कि आप किस तरह कि डिश को पसंद करते हैं और किसे नहीं। उस हिसाब से आपको सजेशन मिलता है। साथ ही आप कोई भी डिश यहां खोज सकते हैं।
BigOven: एप को 10 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 35 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 23 एमबी है।
फीचर्स: एप में आपको 3 लाख से भी ज्यादा रेसिपीस मिलती हैं। एप में रेसिपीस की एक बड़ी लाइब्रेरी जहां आप अपने पसंद की डिश को चुन सकते हैं।