apke andar ke music director ko jagayenge yeh teen app, taiyar kare khud ki dhun। अगर आपको भी म्यूजिक कम्पोज करने का मन करता है, तो हम आपके लिए तीन बेहतीन एप्स लेकर आए हैं। इन एप्स की मदद से आप कई म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट्स के जरिए खुद की धुन तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Walk Band: एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 24 एमबी है।
फीचर्स: एप में आप गिटार, ड्रम, प्यानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स के जरिए कई धुन तैयार कर सकते हैं। अपने अपनी बनाई हुई धुन को सेव भी कर सकते हैं।
Music Maker Jam: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 82 एमबी है।
फीचर्स: एप में आप गिटार, ड्रम, प्यानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स के जरिए कई धुन तैयार कर सकते हैं। एप में आपको कई तहर के बीट्स और सेक्शन मिलते हैं जिनके जरिए आप अपनी धुन तैयार कर सकते हैं। आप अपनी रिकॉर्डिंग को सेव करने से लेकर उसे क्लाउड सर्वर पर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
Drum Pads 24: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 8 एमबी है।
फीचर्स: अगर आपको ड्रम पसंद हैं तो यह एक बेहतर एप साबित हो सकता है। एप में आप कई तरह के ड्रम्स की धुन तैयार कर सकते है। आप अपनी कम्पोज की गई म्यूजिक को सेव भी कर सकते हैं।