Google Ka New App Neighbourly Launch, Pados Se Lekar Padosiyon Thak Ki Dega Jaankari। गूगल ने अपना नया एप लॉन्च कर दिया है। इस नए एप का नाम Neighbourly है, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप को गूगल की 'नेक्सट बिलियन' टीम ने डिजाइन किया है। गूगल की 'नेक्सट बिलियन' टीम ने ही मोबाइल पेमेंट एप Tez को लॉन्च किया था। एप पर आपको अपने आस-पास के जगहों और लोगों से जुड़े सवालों का जवाब मिल सकेगा। एप का बीटा वर्जन अभी मुंबई शहर के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि जल्द ही ये दूसरे शहरों में भी उपलब्ध हो जाएगा।
ये होगा खास
इस एप को कारगर बनाने के लिए यूजर्स के जीपीएस को ट्रैक किया जाएगा। 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर एड किया जाएगा। एप पर आप अपने सवाल पूछ सकते हैं, अपना सुझाव या राय दे सकते हैं। इसके साथ आप एप पर खुद को सुरक्षित और अपडेट रख सकते हैं।
इस तरह करेगा काम
एप पर साइन-अप करने के लिए आपको सिर्फ अपना नाम देना होगा। इसके बाद एप जीपीएस के जरिए आपको आस-पास की चीजों के बारे में जानकारी देगा। आप अपने सवालों या जवाब को एक कार्ड के रूप में देखेंगे जिसे स्वाइप किया जा सकेगा।
आपकी जानकारी रहेगी सुरक्षित
एप पर यूजर्स की जानकारी के बारे में पूरा ख्याल रखा गया है। आपके प्रोफाइल फोटो को न तो कोई सेव कर पाएगा और न ही कोई इसका स्क्रीन शॉर्ट ले पाएगा। अगर आपको किसी बात से आपत्ति है तो आप उसे फ्लैग कर सकते हैं। इसके बाद लोकल कंटेंट मॉडरेटर इसे रिव्यू करेगा और जरुरत के मुताबिक उस पर एक्शन लिया जाएगा।
क्वालिटी से कोई समझौता नहीं
एप को 1000 लोगों पर अपनाया गया था। एक महीने चले इस टेस्ट में पाया गया कि 35 से 50 फीसदी सवालों के जवाब केवल 5 मिनट के भीतर ही मिल गए।