Google Maps mein jude naye features, restaurant se lekar shopping thak ki milegi sateek jaankari। गूगल मैप्स का इस्तेमाल दुनियाभर के कई यूजर्स करते हैं। गूगल ने इस एप में समय के साथ कई बदलाव किये हैं। हाल ही आयोजित Google I/O 2018 में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने गूगल मैप में कई फीचर्स जोड़ने की बात की थी। गूगल मैप्स में कई फीचर्स जोड़े हैं, जिसकी वजह से इसका इंटरफेस बिलकुल ही बदल गया है। आज हम आपको गूगल मैप्स में जोड़े गए नए फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानना जरूरी है।
नए गूगल मैप्स के इंटरफेस में सर्च बॉक्स के कॉर्नर को राउंड किया गया है। इसके साथ ही फॉन्ट भी बदला गया है, साथ ही इंटरफेस को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा व्हाइट स्पेस दिया गया है। हांलाकि, ड्राइविंग और ट्रांजिट सेक्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
एक्सपलोरर सेस्शन में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। कैटेगरी आइकन को और भी कलरफुल और सुंदर बनाया गया है। रेस्टोरेंट टाइप के फीचर्ड पब्लिक लिस्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इवेंट टाइमिंग और लिस्ट को भी इस एप के नए फीचर्स में जोड़ा गया है। जिसकी मदद से फेसबुक की तरह ही यह आपको आने वाले इवेंट के बारे में सूचित करेगा।
इसके अलावा गूगल मैप्स के नए फीचर में आप फूड भी सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा आप इससे शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी जानकारी मिल पाएगी की फूड लिस्ट को किसने क्रिएट किया है। इवेंट सेक्शन को टाइम और लोकेशन के हिसाब से फिल्टर भी किया जा सकेगा।