Mi 8 vs Mi 8 SE vs Mi 6: comparison ke sath padhen kisse hoga mukaabala। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ समय पहले ही अपने दो नए स्मार्टफोन Mi 8 और Mi 8 SE लॉन्च किए थे। इन फोन्स को चीन मेें पेश किया गया था। अब इन्हें जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस पोस्ट में हम इन दोनों फोन्स का कंपेरिजन कंपनी के पिछले वर्ष लॉन्च हुए Mi 6 से करने जा रहे हैं।
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6: कीमत
आपको बता दें कि Mi 6 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। Mi 6 की बाहर की मार्किट में कीमत करीब 24,000 रुपये है। Mi 8 SE के 4 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत करीब 18,900 रुपये रखी गई है। वहीं, 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत करीब 20,999 रुपये है। इसके अलावा Mi 8 के 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 2699 RMB यानि लगभग 28350 रुपये है। 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 2999 RMB यानि लगभग 31503 रुपये है। 6GB+256GB वैरिएंट की कीमत 3299 RMB यानि लगभग 34655 रुपये है। 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 3699 RMB यानि लगभग 38857 रुपये है।
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6: डिजाइन और डिस्प्ले
इन फोन्स को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बॉडी दी जाने की उम्मीद है। Mi 6 के फ्रंट पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, Mi 8 और Mi 8 SE के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Mi 6 में एफएचडी रेजोल्यूशन के साथ 5.15 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया होगा। इसके अलावा Mi 8 में 6.21 इंच का डिस्प्ले और 18:7:9 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। शाओमी ने सैमसंग द्वारा निर्मित सुपर AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। वहीं, Mi 8 SE में 5.88 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्पले दी गई है। Mi8 की तरह ही इसमें नॉच और स्क्रीन का असपेक्ट रेशियो 18.7:9 दिया गया है।
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6: परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
Mi 6 को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। साथ ही फोन मे 4 और 6 जीबी रैम समेत 64 और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Mi 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 चिपसेट दिया गया है। साथ ही 6 जीबी रैम और 64/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर Mi 8 SE की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 710 और 4/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6: सॉफ्टेवयर और बैटरी
Mi 6 को एंड्रॉयड नॉगट 7.1.1 के साथ पेश किया गया है MIUI 8 की स्कीन दी गई है। अगर बाकी दोनों फोन्स की बात करें तो इन्हें एंड्रॉयड ऑरियो 8.1 के साथ पेश किया गया है। इन पर MIUI 10 की स्कीन दी गई है। अगर बैटरी की बात की जाए तो जहां Mi 6 में 3350 एमएएच बैटरी मौजूद है। वहीं, Mi 8 में 3400 एमएएच और Mi 8 SE में 3120 एमएएच बैटरी दी गई है। 
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6: कैमरा
Mi 6 शाओमी का पहला फोन है जो ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हैं। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Mi 8 की बात करें तो इसमें भी 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Mi 8 SE में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा समेत 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Mi 8 बनाम Mi 8 SE बनाम Mi 6:
देखा जाए तो Mi 6 कंपनी के दमदार स्मार्टफोन्स में से एक है। Mi 6 में दिए गए फीचर्स को और बेहतर बनाकर Mi 8 में दिया गया है। इसे वर्ष 2018 में लॉन्च किए जाने वाला बेहतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा सकता है। अगर Mi 8 SE की बात करें तो यह फोन मिड-रेंज में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसकी कीमत 20,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।
ये तो हमने आपको इन तीनों फोन्स का कंपेरिजन बताया। अब हम आपको ये भी बता देते हैं कि इनका मुकाबला अन्य किन फोन्स से होगा।
इन फोन्स से होगा मुकाबला:
Honor View 10:
कीमत: 29,999 रुपये
इसमें 18:9 डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 5.99 इंच का है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP+20MP का रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड ओरियो EMUI 8.0 पर कार्य करता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3750 mAh की बैटरी दी गई है।
Nokia 8:
कीमत: 25,830 रुपये
इसमें 5.30 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3090 एमएएच की बैटरी दी गई है।