xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari, notch display va dual camera setup hone ka pata chala - TECHNICAL NAITIK

TECHNICAL NAITIK

REVIEW | TECH NEWS | TECH TIPS & TRICKS

xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari, notch display va dual camera setup hone ka pata chala

Share This
xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari,  notch display va dual camera setup hone ka pata chala

xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari,  notch display va dual camera setup hone ka pata chala
xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari,  notch display va dual camera setup hone ka pata chala

xiaomi mi a2 lite ke baare mein milee jaankari,  notch display va dual camera setup hone ka pata chala | उम्मीद है कि Xiaomi भारत में अपने Mi 6X स्मार्टफोन को Mi A2 के नाम से लाएगी। कुछ वैसे ही जैसे शाओमी मी 5एक्स को शाओमी मी ए1 के नाम से लॉन्च किया गया था। याद रहे कि यह Xiaomi का पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी Mi A2 Lite नाम के एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी मी ए2 लाइट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फिलहाल यह फोन सिंगापुर में लाया जाएगा।

सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर M1805D1SG मॉडल नंबर वाले एक डिवाइस को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि शाओमी के इस वेरिएंट को Xiaomi Mi A2 Lite के नाम से जाना जाएगा। इस मॉडल नंबर वाले एक स्मार्टफोन को इससे पहले टीना पर लिस्ट किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि यह रेडमी 6 हैंडसेट है। लेकिन अब इसी स्मार्टफोन को सिंगापुर की वेबसाइट पर Xiaomi Mi A2 Lite के नाम से लिस्ट किया गया है। यह जानकारी गिज़मोचाइना ने दी है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 Lite में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। शाओमी मी ए2 लाइट मेटल यूनीबॉडी वाला फोन हो सकता है और टॉप व बॉटम में एंटिना बैंड नज़र आएंगे।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Mi A2 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (एंड्रॉयड वन वर्ज़न होने की पुष्टि नहीं) पर चलता है। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर की जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फिलहाल, इस फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बारे में जल्द ही जानकारी सामने आएगी।

No comments:

Post a Comment