Read on Google News in Hindi, information from all over the country to the world can be found here. Read on the Google News in Hindi, all the news from country to world, will be available here.| गूगल पर पढ़ें हिंदी में समाचार, देश से लेकर दुनिया तक की तमाम खबरों की यहां मिलेगी जानकारी।
 क्या आप देश-दुनिया की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए कुछ चुनिंदा वेबसाइट का सहारा लेते हैं? क्या आपको पता है कि ट्रेंड में चल रही खबर सबसे पहले कहां पढ़ने को मिलेगी? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कहां आपको एक साथ सारी न्यूज पढ़ने को मिलेंगी।
आपको अपने पीसी या स्मार्टफोन के ब्राउजर पर जाना होगा। इसके बाद Google Samachar लिख कर इंटर करें। आपके सामने जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर टैप या क्लिक करें।
यहां आपको हर तरह की खबर हिंदी में पढ़ने को मिलेगी।
यहां आपको बाईं ओर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इनमें खास खबर से लेकर देश, दुनिया, व्यापार, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम खबरों को आप क्लिक कर के पढ़ सकते हैं। साथ ही आप अपने पसंद की भाषा और और इलाके को भी चुन सकते हैं।
आप ‘ज़्यादा मुख्य समाचार’ पर क्लिक करके एक ही खबर की पूरी कवरेज देख सकते हैं।
‘ज़्यादा मुख्य समाचार’ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां आपको कई कैटेगरीज दिखाई देंगी। यहां आप फॉलो करने से लेकर खबर को शेयर भी कर सकते हैं।
फीचर्स जो आएंगे पसंद
गूगल समाचार पर आप अपनी पसंद की खबरों के साथ सेव की हुई खबरों को भी पढ़ सकते हैं। यहां आप अपनी पसंद की वेबसाइट्स को भी चुन सकते हैं।
स्थानीय समाचार
गूगल ने हाल ही में एक नया सेक्शन शुरू किया है, जहां आप स्थानीय खबरों के बारे में और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
भाषा
गूगल पर आप अंग्रेजी, हिंदी से लेकर कई और भाषाओं में भी खबरों को पढ़ सकते हैं।