june 2018 mein yeh 4 laptop ho sakte hai bhaarat mein launch, yeh honge features aur keemat। अगर आपको मौजूदा समय में कोई भी लैपटॉप पसंद नहीं आ रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको 4 ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस महीने भारत में लॉन्च हो सकते हैं। जानते हैं इन लैपटॉप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Apple 13-inch MacBook Air
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जून एप्पल 13 इंच का इंट्री लेवल मैकबुक लॉन्च कर सकता है। डिवाइस एप्पल एयर का सक्सेसर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नया वर्जन सस्ता होगा और इसमें एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा।
Huawei MateBook X Pro
हुवावे का यह लैपटॉप हाल में अमेरिका में लॉन्च हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जून के अंत तक यह भारत में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को अब तक का सबसे बेहतरीन अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप कहा जा रहा है। इसका डिस्प्ले वाइब्रेंट कलर के साथ 3000x2000 पिक्सल्स के रेजोल्यूशन्स के साथ आता है। लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,20,00 रुपये है, जिसमें i5 प्रोसेसर के साथ 8जीबी का रैम और 256 जीबी का एसएसडी स्टोरेज दिया गया है।
14-inch Lenovo Yoga 530
15.6 इंच का यह डिवाइस टू-इन-वन कनवर्टिबल लैपटॉप है। लैपटॉप का वजन केवल 1.6 किलो है। डिवाइस में 8th जेनरेशन का i7 प्रोसेसर लगा है। लैपटॉप में फुल एचडी आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले है। लैपटॉप की कीमत 43,900 रुपये से शुरू है। लैपटॉप इस जून लॉन्च हो सकता है।
HP Spectre x360 15
15.6 इंच का यह डिवाइस टू-इन-वन कनवर्टिबल लैपटॉप है। यह दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें 8th जेनरेशन कोर i7-8705G प्रोसेसर के साथ Radeon RX Vega M ग्राफिक्स दिया हुआ है। इसमें 4K यूएचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है, जिसका रेजोल्यूशन्स 2160x3840 पिक्सल्स है। डिवाइस का वजन 2.1 किलो है और यह 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। डिवाइस की कीमत 87,000 रुपये है। यह लैपटॉप जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।